Saturday, May 4, 2019

शहर बनते देखा है



एकड़ में नपती ज़मीन को, per square foot में 
आसमान-सी छत को, गज़ भर बालकनी में 
और बड़े-से खुले आँगन के सीने पर 
फ्लैट्स वाली ऊँची इमारतें बनते देखा है 
धरती की गोद में सोना उगाने वालों को 
दिहाड़ी-मज़दूरी के लिए भटकते देखा है 
और अन्नदाता को भूखे मरते देखा है 
जहाँ पैरों से धूल उड़ा 
मिट्टी की खुशबू लिए फिरते थे 
गाँव की उसी मिट्टी से 
मैंने शहर को बनते देखा है 




(Image Courtesy: Down to Earth Magazine)

रविवारी- हर चेहरे में कहानियों का बाज़ार

रविवारी बाज़ार में खींची गयी एक तस्वीर रविवारी....  जहां आपको घर से लेकर बाजार की हर छोटी बड़ी चीजें मिल जाएंगी,  जहां आप किताब...